पत्रकार संघ में बड़ा एक्शन: राजसमंद इकाई भंग, अध्यक्ष-व महासचिव निष्कासित

भीलवाड़ा समाचार 
राजसमंद/ भीलवाड़ा
( जम) भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने जिला राजसमंद इकाई की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी है।
इसके साथ ही जिला अध्यक्ष विनोद पालीवाल (खमनौर) और महासचिव गणेश कुमावत (नाथद्वारा) को अनुशासनहीनता के आरोप में उनके पदों से निष्कासित करते हुए सदस्यता भी 20 अप्रैल 2026 से तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि दोनों पदाधिकारियों का अब संगठन से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रहेगा और उनके सभी अधिकार भी समाप्त कर दिए गए हैं।